आम जीवन में आपने बहुत चमचे देखे होंगे, लेकिन अब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस यानी AI चमचागीरी में इंसानों को पीछे छोड़ रहा है। एक नई रिसर्च के मुताबिक़ अब AI इंसानों से करीब 50 पर्सेंट ज़्यादा चापलूस हो गया है और अब AI भी इंसानों की हां में हां मिलाने लगा है, भले ही बात सही हो या ग़लत। AI अब सिर्फ Artificial Intelligence नहीं रहा, बल्कि ये Artificial Approval Machine बनता जा रहा है। अब तक आप यही मानते होंगे कि चापलूसी एक ऐसी कला है, जिसका ‘Copyright’ सिर्फ इंसानों के पास ही है, लेकिन अब AI इंसानों को चापलूसी में कड़ी टक्कर दे रहा है। AI को चापलूस बनाने का श्रेय भी इंसानों को ही जाता है। क्योंकि एक रिसर्च में बताया गया है कि जैसे-जैसे AI का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है, वो इंसानों से चापलूसी की कला भी तेजी से सीखता जा रहा है। आप भी हर दिन ChatGPT और Grok जैसे AI का इस्तेमाल अलग-अलग सवालों का जवाब जानने के लिए करते होंगे। आप उससे अपने दिल की बात करते होंगे और धीरे-धीरे आपकी AI के साथ दोस्ती भी हो गई होगी। ऐसे में अब आपको सावधान रहने की ज़रुरत है, क्योंकि जैसे चमचे आपकी मनपंसद बातें करके, आपको खुश करने की कोशिश करते हैं और सच्चाई से आपको दूर रखते हैं, ठीक वैसा ही बर्ताव अब AI भी करने लगा है। अमेरिका की प्रतिष्ठित Stanford University और Carnegie Mellon University (कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी) ने OpenAI, Anthropic, Google और Meta जैसे 11 AI मॉडल की तुलना इंसानी सलाहकारों से की है। जिसके मुताबिक अब AI सच बोलने से ज्यादा, लोगों को खुश करने में लगा है। AI के इस नए व्यवहार को Social Sycophancy यानी सामाजिक चापलूसी का नाम दिया गया है। आप ये भी कह सकते हैं कि अब AI ने इंसानों को मक्खन लगाना शुरु कर दिया है।
#ArtificialIntelligence #AI #SocialSycophancy #AIResearch #StanfordUniversity #CarnegieMellonUniversity #OpenAI #Anthropic #GoogleAI #MetaAI #ChatGPT #GrokAI #AIBehavior #AITrends #TechNews #DecodeWithSudhirChaudhary #SudhirChaudhary #ddnewshindi
DD News 24×7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi
DD News is India’s 24×7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news go to:
Follow DD News on social media:
►Facebook:
►English Twitter:
►Hindi Twitter:
►Instagram:
►Website:
#hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews
source
💸 Earn Instantly With This Task
No fees, no waiting — your earnings could be 1 click away.
Start Earning